खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पेरिस में होगी दुनिया के सबसे बड़े डायनासोर के कंकाल की नीलामी, बोली से पहले कीमत 100 करोड़ के पार

विशाल डायनासोर को पेरिस के चातेऊ डी डैम्पियरे-एन-यवेलिन्स में प्रदर्शित किया गया है। जुलाई में प्रदर्शनी शुरू होने के बाद से अबतक इसे देखने के लिए 40,000 से अधिक विजिटर्स आ चुके हैं। इसे तीन से 16 नवंबर तक सार्वजनिक प्रदर्शनी में रखा जाएगा…

 

नईदिल्ली (ए)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में दुनिया के सबसे बड़े डायनासोरों में से एक वल्केन की 16 नवंबर को नीलामी होने जा रही है। फ्रांसीसी नीलामीकर्ता कोलिन डु बोकेज और बारब्रोसा ने बताया कि डायनासोर के कंकाल की बोली के लिए पंजीकरण से पहले ही कीमत 11 से 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर  (लगभग 92-185 करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया है। इस कंकाल की खोज अमेरिका के व्योमिंग में 2018 में की गई थी। इसकी माप 20.50 मीटर है, जिसमें 80 फीसदी हड्डियां एक ही डायनासोर की हैं।

वल्केन डायनासोर की विशेषताएं एपेटोसॉरस और ब्रोंटोसॉरस के समान वल्केन सबसे बड़ा डायनासोर है। कॉलिन डू बोकेज के संस्थापक और नीलामीकर्ता ओलिवियर कॉलिन डू बोकेज ने कहा, “यह जीवन भर की सबसे प्राचीन खोज है।” खरीददार को जीपीएस प्वाइंट, खुदाई योजना के साथ-साथ आधिकारिक तौर पर डायनासोर का नाम बदलने के अधिकार के साथ-साथ नमूने के कॉपीराइट भी दिए जाएंगे।

वल्केन का अध्ययन प्रसिद्ध जीवाश्म विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा किया गया है। इसमें जर्मनी में रोस्टॉक विश्वविद्यालय के क्रिश्चियन फोथ भी शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में नई डायनासोर प्रजाति के नमूने का भी खुलासा किया था। उनके विश्लेषण के अनुसार, वल्केन डायनासोर की विशेषताएं एपेटोसॉरस और ब्रोंटोसॉरस दोनों से मेल खाता है, लेकिन इसकी विशेषता अजाक्स से ज्यादा मिलती है।

विशेषताओं से भरे अजीब से इस मिश्रण से यह पता चलता है कि यह एपेटोसॉरस अजाक्स और एपेटोसॉरस लुइसे के बीच एक नई प्रजाति का प्रतिनिधित्व कर सकता है। जीवाश्म मिट्टी की परत में पाए जाने वाले पदार्थों  के आधार पर इसे शाकाहारी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

इस विशाल डायनासोर को पेरिस के चातेऊ डी डैम्पियरे-एन-यवेलिन्स में प्रदर्शित किया गया है। जुलाई में प्रदर्शनी शुरू होने के बाद से अबतक इसे देखने के लिए 40,000 से अधिक विजिटर्स आ चुके हैं। इसे तीन से 16 नवंबर तक सार्वजनिक प्रदर्शनी में रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button