खास खबरफीचर्डविविध

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच आज, जानिए मैच का समय, शेड्यूल और प्रसारण का डिटेल?

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तैयार है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम आज 8 नवंबर से शुरू हो रही इस सीरीज में जीत की उम्मीद कर रही है। चार मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा…

 

नईदिल्ली (ए)। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद टीम इंडिया को पूरा फोकस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस बीच भारत की टी20 टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंच गई है। वहां दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज होगी। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को ही हराकर खिताब जीता था। टेस्ट में भारत का प्रदर्शन भले ही लचर रहा है लेकिन टी20 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम विस्फोटक फॉर्म में है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआथ 8 नवंबर से होगी। सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समय अनुसार रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगी। सीरीज के दूसरे मैच के लिए दोनों ही टीमें गकबेर्हा पहुंचेगी। यह मुकाबला 10 नवंबर को होगा। इसके बाद 13 और 15 नवंबर को सेंचुरियन और जोहानिसबर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे।

हर नई सीरीज शुरू होने से पहले फैंस को दिमाग में यही सवाल होता है कि इसके मुकाबला कहां देखें। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस सीरीज के मुकाबलों की स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट आप कहां देख सकते हैं। साउथ अफ्रीका और भारत के टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी। यानी इस सीरीज के मैच आप फ्री में देख सकते हैं। वहीं टीवी पर मैच स्पोर्ट्स 18 के चैनल पर आएंगे।

  • साउथ अफ्रीका बनाम भारत पहला टी20 इंटरनेशनल: 8 नवंबर, डरबन- रात 8:30
  • साउथ अफ्रीका बनाम भारत दूसरा टी20 इंटरनेशनल: 10 नवंबर, गकबेर्हा- रात 7:30
  • साउथ अफ्रीका बनाम भारत तीसरा टी20 इंटरनेशनल: 13 नवंबर, सेंचुरियन- रात 8:30
  • साउथ अफ्रीका बनाम भारत दूसरा टी20 इंटरनेशनल: 15 नवंबर, जोहानिसबर्ग- रात 8:30

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, आवेश खान, यश दयाल।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिल सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, ट्रिस्टन स्टब्स.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button