देश-दुनियाफीचर्ड

कर्फ्यू में कुत्ते के साथ टहलने की थी इजाजत तो पति को गले में पट्टा पहनाकर घूमने निकली महिला, फिर…

नईदिल्ली (ए)। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन अभी भी लागू है। इसकी वजह से लोगों को घर के बाहर निकलने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में कनाडा के क्यूबेक प्रांत में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपने पति के गले में पट्टा बांधकर उसे बाहर टहलाने के लिए निकल गई। हालांकि, पुलिसवालों ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया है।

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा के क्यूबेक में चार हफ्तों को कर्फ्यू लगाया गया है। यह कर्फ्यू रात के समय ही लागू किया जा रहा है, जिसकी वजह से रात आठ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक लोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। हालांकि, प्रशासन ने इस दौरान, आवश्यक चीजों को ले जाने वाले लोगों को और ऐसे लोग जो अपने पालतू डॉग्स को टहलाना चाहते हैं, उन्हें इजाजत दी है।

कर्फ्यू में घर से बाहर निकलने के लिए एक महिला ने अपने पति के गले में कुत्ते वाला पट्टा बांधकर उसे घुमाना शुरू कर दिया। रिपोर्ट में स्थानीय अखबार के हवाले से बताया गया है कि महिला शेरब्रूक की किंग स्ट्रीट ईस्ट पर अपने पार्टनर को घुमा रही थी कि तभी वहां पुलिस आ गई। पुलिस वालों ने जब महिला इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह अपने ‘कुत्ते के साथ टहल रही है।’ पुलिस डिपार्टमेंड की इसाबेल गेंड्रोन ने बताया कि यह कपल पुलिस के साथ बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहा था।

पुलिस ने दोनों पर लगाया भारी जुर्माना
कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में महिला और उसके पार्टनर पर भारी जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने नोटिस के जरिए से उल्लंघन करने की जानकारी दी। दोनों पर 2400 डॉलर (तकरीबन पौने दो लाख) का जुर्माना लगाया गया। इस तरह से एक-एक पर 1200-1200 डॉलर का जुर्माना लगा है। वहीं, कनाडा में पिछले कुछ समय से काफी तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। देश में अब तक 17 हजार लोगों की महामारी के चलते जान जा चुकी है। ऐसे में कर्फ्यू तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। पुलिस ने पहले हफ्ते में 750 लोगों पर जुर्माना लगाया है। ये सभी नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे थे। 

Related Articles

Back to top button