छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी तरीके से शादी कर सोने-चांदी के गहने एवं नगदी रकम की ठगी करने वाली महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी के साथ गलत नाम पता बताकर किये थे विवाह, दुल्हन द्वारा लेकर भागे गये गहने एवं मोबाईल फोन किया गया बरामद…नक्सल प्रभावित जिले के अंदरूनी गांव में छुपे हुए थे 02 आरोपी…

महासमुंद। पैसा लुटने के नियत से दुल्हन और उसके साथियों के द्वारा साजिस के तहत ममता पटेल छद्म नाम के साथ प्र्रार्थी के साथ विवाह तय कराकर आरोपियों के द्वारा प्लानिंग के तहत 25 फरवरी 2024 को राधा स्वामी मंदिर सुहेला उडीसा में प्रार्थी एवं ममता पटेल का फर्जी शादी कराया गया। शादी कराने के एवज में प्रार्थी से तीन लाख रूपये लिया गया।

शादी के पश्चात आरोपिया, ममता पटेल नाम की दुल्हन बनकर प्रार्थी के घर आयी और मौका देखकर उपहार स्वरूप मिले सोने का लाकेट एवं चांदी का मंगलसुत्र , चांदी का पायल , एक मोबाईल फोन, कुल कीमती 70,000 रूपये को लेकर भाग जाने की लिखित आवेदन पर चैकी भंवरपुर में थाना बसना में नम्बरी अपराध धारा 419,420,406,34 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों का पता तलाश में तकनिकी सहायता लिया गया उडीसा एवं छत्तीसगढ के कई संभावित जगहों पर छापे मारी कि गई। मास्टर माइंड आरोपी (01) गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश पिता अनामा सुनानी साकिन ग्राम डुगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगिर उडिसा (02) दुल्हन ममता सराफ उर्फ ममता पटेल (छद्म) पिता पुर्णा बाघ उम्र 30 साल साकिन डोंगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगिर उडिसा को 12/11/24 को खपराकोल बलांगीर नक्सल प्रभावित इलाके में छुपे हुये थे।

जिन्हे पुलिस अभिरक्षा में लेकर चैकी भंवरपुर लाया गया पूछताछ उपरांत आरोपी गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश से मोबाईल फोन एवं ममता बाघ उर्फ ममता पटेल के द्वारा पेश करने पर पहने हुये सोने एवं चांदी के गहनों को जप्त कर चैकी भवरपुर थाना बसना में 419,420,406,34 भादवि के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान अन्य 02 साथी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ह। तथा सभी आरोपीयों के पुराने रिकार्ड खंघाले जा रहे है।

जप्त संपत्ति:-
01- सोने का लाकेट एवं चांदी का मंगलसुत्र , चांदी का पायल, एक मोबाईल फोन कुल कीमती 70,000 रूपये

गिरफ्तार आरोपीः-
01- गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश पिता अनामा सुनानी साकिन ग्राम डुगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगिर
उडिसा
02- ममता सराफ उर्फ ममता पटेल (छद्म) पिता पुर्णा बाघ उम्र 30 साल साकिन डोंगरीगुडा थाना
बेलपाडा जिला बलांगिर उडिसा
03- सुदामा पटेल पिता बरत राम पटेल उम्र 60 साल निवासी ग्राम बडेगोटला थाना सारंगढ जिला सारगढ
04- गोरखनाथ दास पिता उदराज दास उम्र 40 साल साकिन ग्राम झिलाापाली जिला झारसुकडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button