छत्तीसगढ़फीचर्ड

भिलाई से ईपीएफ की लाखों रुपए गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी क्यूआर कोड इस्तेमाल कर घटना को दिया अंजाम

कर्मचारियो का ईपीएफ राशि को वर्ष 2019 से फर्जी दस्तावेज तैयार कर तथा फर्जी क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया…आरोपी द्वारा गायत्री शिक्षण समिति के कर्मचारियो के ईपीएफ राशि 4048806/- रूपये का किया था गबन…

राजनांदगांव। प्रार्थी ब्रिज किशोर सुरजन पिता स्व0 विठ्ठलदास जी सुरजन उम्र 63 साल निवासी चैयरमेन गायत्री शिक्षण समिति राजनांदगांव द्वारा आरोपी उत्तम विश्वास के विरूद्ध 4048806/- रूपये गबन करने के संबंध में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर बताया कि गायत्री शिक्षण समिति के तत्कालीन हेड एकाउटेंट उत्तम विश्वास द्वारा संस्था के कर्मचारियो का ईपीएफ राशि को वर्ष 2019 से फर्जी दस्तावेज तैयार कर तथा फर्जी क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर विद्यालय के पंजाब नेशनल बैंक के खाता से 4048806/- रूपये का गबन कर अपने एक्सिस बैंक तथा बैंक आफ बडौदा के एकाउट मे निजी उपयोग हेतु ट्रासफर कर अपने एसबीआई खाता का क्रेडिट कार्ड का भुगतान कर करना बताया।

रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध दिनांक 04.06.2024 को थाना कोतवाली मे अप0क्र0 333/24 धारा 408, 420,467,468,471भादवि0 कायम कर विवेचना मे लिया जाकर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व में थाना कोतवाली से टीम गठित कर आरोपी की लगातार तकनिकी सहायता एवं मुखबीर की सूचना पर पतासाजी कर दिनांक 14.11.2024 को भिलाई दुर्ग से घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर थाना लाया गया।

पूछताछ पर अपराध कबूल करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया। आरोपी घटना बाद लगातार फरार था जिसे गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक, धनीराम नारंगे, सउनि0 इसराफिल खान, प्र0आर0 मिलन साहू, आरक्षक कुश बघेल एवं थाना स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी- उत्तम विश्वास पिता प्रहलाद विश्वास उम्र 44 वर्ष साकिन राधिका नगर सुपेला, भिलाई जिला दुर्ग छग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button