दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पहले दिन 22 क्विंटल अवैध धान जप्त, धान खरीदी पर दुर्ग प्रशासन की पैनी नजर

दुर्ग। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में उपार्जन के दौरान अन्य राज्य से धान की आवक कोचियों/बिचौलियों/अन्य अवांछित व्यक्तियों द्वारा किसानों के खाते में धान बेचने के प्रयासों की रोकथाम हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया गया है।

कलेक्टर सुश्री चौधरी के निर्देश पर निगरानी सामिति द्वारा 14 नवम्बर 2024 को धान व्यापारी/कोचियों की जांच के दौरान छोटूलाल देवांगन पिता स्व. फिरन लाल देवांगन निवासी पाटन से 10 क्विंटल तथा लाभचंद जैन पिता परसमल जैन निवासी ग्राम सेलूद से 12 क्विंटल धान की जप्ती मंडी अधिनियम 1972 के अंतर्गत की गई है।

धान उपार्जन अवधि में धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय को रोकने के लिए निगरानी समिति द्वारा उपरोक्तानुसार जांच नियमित रूप से की जाएगी।

निर्वाचक नामावलियों हेतु विशेष अभियान दिवस: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 16 नवंबर शनिवार एवं 17 नवंबर रविवार को समस्त मतदान केन्द्रों में दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जायेगा। उक्त दिवस समस्त मतदान केन्द्रों में अभिहित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button