खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP विजय अग्रवाल ने काजल किन्नर के हत्या का किया खुलासा: किन्नर मठ की प्रमुख बनने की इच्छा बना हत्या करवाने का कारण, दो किन्नर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, नगद 10.50 लाख रुपए बरामद

किन्नर मठ की प्रमुख बनकर, लीडरशिप करने की इच्छा बना हत्याकांड की मुख्य वजह…मुख्य आरोपी तपस्या किन्नर के मठ प्रमुख बनने के रास्ते की सबसे बड़ी चुनौती काजल थी, इसलिए काजल को रास्ते से हटाने के लिए उसके द्वारा रचा गया पूरा षडयंत्र…सुपारी किलर के माध्यम से करवा दी गई मृतिका काजल किन्नर की हत्या…मृतिका की हत्या करने के लिए कुल 12 लाख रुपए में सुपारी किलर से हुआ सौदा…आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू, 10,50,000 नगदी एक आर्टिका कार एवं एक मोटर साइकल किया गया जप्त…

बलौदा बाजार। दिनांक 18.11.2024 को सूचना मिली कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाबाडीह के पास एक बंद पड़े खदान के पानी में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली है, की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली का पुलिस बल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचा एवं शव को पानी से निकालकर उसकी जांच पंचनामा करवाई किया गया। इस दौरान शव की विधिवत जांच पर से शव से ₹500-500 की तीन गड्डी में कुल डेढ़ लाख रुपये मिला, जिसे विधिवत जप्त किया गया है।

इस दौरान शव का एवं संपूर्ण घटनास्थल का वैज्ञानिक अधिकारी के माध्यम से विधिवत जांच तस्दीक करवाया गया, जिसमें शव को किसी धारदार हथियार से गले, आदि में घातक वारकर मृतक की हत्या करना पाया गया। प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 865/24 धारा 103,238 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। शव का पोस्टमार्टम, जांच कार्यवाही में शव किसी किन्नर का होना पाया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा शव के संबंध में जानकारी जुटाना प्रारंभ किया गया जिसमें शव, ग्राम जोरा जिला रायपुर निवासी का होना पाया गया। मृतिका का नाम काजल है, जिसकी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा मृतिका एवं घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाना प्रारंभ किया गया, साथ ही साइबर सेल की टेक्निकल टीम द्वारा भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाया जा रहा था।

किन्नरों के निवास भवन जोरा रायपुर में सभी किन्नर एक साथ रहते हैं, जिसमें आरोपी तपस्या किन्नर, मुंबई महाराष्ट्र से आकर रह रही है तथा मृतिका काजल लोकल रायपुर की थी। हत्या की मुख्य आरोपी तपस्या किन्नर मठ की प्रमुख बनना चाहती थी, इसके लिए उसके रास्ते की सबसे बडी चुनौती काजल थी, इसलिए काजल को रास्ते से हटाने के लिए उसके द्वारा पूरी प्लानिंग की गई थी।

मठ प्रमुख बनने की चाहत में आरोपी तपस्या द्वारा निशा के सांथ मिलकर, काजल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। माह सितंबर 2024 में गणेश उत्सव के दौरान काजल की हत्या करने की नीयत से तपस्या किन्नर द्वारा पैसा इकट्ठा कर कुल ₹12 लाख रूपये निशा श्रीवास को दिया गया। योजना में निशा श्रीवास द्वारा अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे से हत्या करने के लिए एक सुपारी किलर को 06 लाख रुपए नगद दिया गया, किंतु बाद में पता चला कि वह सुपारी किलर किसी अन्य मामले में जेल चला गया है।

इसी बीच काजल की हत्या करने के लिए दो अन्य सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीप से सौदा किया गया। इसी बीच घटना दिनांक के 02 दिन पूर्व आरोपिया निशा श्रीवास अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे के साथ घटनास्थल ग्राम ढाबाडीह के पास पत्थर खदान को देखने भी आई।

योजना अनुसार दिनांक 17.11.2024 को सायं 05.00 बजे लगभग निशा श्रीवास द्वारा काजल को चलो मेरे किसी पहचान वाले से ₹3 लाख लेना है, जिसमें से बंटवारा में डेढ़ लाख रुपये तुम रख लेना यह बहाना कर काजल को अपनी आर्टिका कार से बलौदाबाजार की ओर ले जाया गया। उसके पीछे-पीछे सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीप मोटरसाइकिल से आ रहे थे फिर आर्टिका कार को ग्राम अमेरा के पास रोककर पीछे से आ रहे कुलदीप एवं अंकुश से पैसे लेने की एक्टिंग करते हुए ₹3 लाख लिया गया, जिसमें से डेढ़ लाख रुपये काजल ने अपने पास रख लिया।

इसके बाद अर्टिगा कार में बैठे हुए सभी लोग (ड्राइवर हिमांशु, मृतिका काजल एवं आरोपी निशा किन्नर) घटनास्थल पहुंचे, इस समय अंधेरा हो चुका था। इसके पीछे सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीपक बाईक से घटनास्थल पहुंच गए फिर निशा श्रीवास एवं हिमांशु, काजल को छोड़कर कार सहित वहां से भाग गए। तब सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीप द्वारा काजल को धारदार चाकू से मार कर उसका शव पत्थर खदान में फेंक दिया गया।

पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपियों द्वारा पूर्व में चले आ रहे, वाद-विवाद एवं लड़ाई झगड़ा के कारण मृतिका की सुपारी किलर के माध्यम से हत्या करवाना स्वीकार किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा ₹10,50,000 नगदी, एक आर्टिका कार, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं धारदार चाकू बरामद किया गया है। प्रकरण में सभी 05 आरोपियों को आज दिनांक 19.11.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपियों के नाम:
1. तपस्या किन्नर उर्फ मोहम्मद इमरान भोईर उम्र 36 साल निवासी किन्नर भवन जोरा थाना खम्हारडीह रायपुर जिला रायपुर
2. निशा श्रीवास किन्नर उम्र 51 साल निवासी धरमपुरा सरकारी स्कूल, तालाब, अमर पैलेस के पास रायपुर जिला रायपुर
3. हिमांशु बंजारे उम्र 28 साल निवासी मंदिरहसौद कुरुद जिला रायपुर
4. कुलदीप कुमार कुरील उम्र 29 साल निवासी राजा तालाब शिव मंदिर गली थाना सिविल लाइन रायपुर जिला रायपुर
5. अंकुश चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी शिव चौक राजातालाब रायपुर थाना सिविल लाइन रायपुर जिला रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button