दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार भक्त गुहा निषाद राज जयंती में हुए शामिल

दुर्ग। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अछोटी में भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती समारोह में शामिल हुए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने इस अवसर पर भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्त गुहा निषादराज समाज के गौरव हंै। ऐसे सहज और सरल समाज के व्यक्ति को भगवान श्रीराम जी का विशेष आशीर्वाद मिला था। उनके बताए रास्ते पर निषाद समाज चल कर विकास के मार्ग पर अग्रसर है।  मंत्री गुरू रूद्रकुमार को अछोटी ग्रामवासियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की बात कही और सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण, मुख्यमंत्री गौरव पथ सड़क निर्माण और अछोटी में पेयजल हेतु पाइप लाइन का विस्तार कर प्रत्येक घर मे मुफ्त नल कनेक्शन देने की घोषणा की। इस अवसर पर चरोदा परिक्षेत्रीय निषाद समाज अध्यक्ष अशोक निषाद, सरपंच हेमू साहू, हीरा वर्मा, जयंत देशमुख, लल्लू राम निषाद, संतराम निषाद, सेवाराम निषाद, तीरथ निषाद सहित समस्त समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button