छत्तीसगढ़फीचर्ड

पति के बुआ का लड़का ने पड़ोसी के साथ मिलकर महिला से किया दुष्कर्म, अपराध दर्ज

रायपुर। दिनाक 18/11/24 को पीड़ित महिला के द्वारा एक लिखित आवेदन थाना में पेश करने पर धारा 70 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पीड़िता जो किराये के मकान में रहती है।

महिला के पति के बुआ का लड़का जो बालाघाट से मेहमानी में यहां आया हुआ था एवम महिला के बगल में किराये से रहने वाला लडका जो बिहार से कमाने खाने के लिए आया था, दोनों में जान पहचान हो गयी थी।

दिनांक 29/10/24 को महिला के पति के बुआ का लड़का ने बिहार से आए लडके के घर पर उक्त महिला को बहला फुसलाकर कमरे में बुलाया जहा महिला के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया था।

उक्त घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दिनांक 18/11/24 को बताने पर, थाना गुढ़ियारी आने पर, उक्त दोनों युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के कुछ समय बाद से दोनों युवक फरार हो गए थे।

घटना कि रिपोर्ट मे देरी का कारण महिला ने मुख्य आरोपी के अपने ही परिवार का सदस्य होने से संकोच करना बताया। एफआईआर होते ही उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर संभावित स्थान पर दबिश देकर पतासाजी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button