खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

इंजीनियरिंग असिस्टेंट एवं कार्यालय अधीक्षक को रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी अंकित मिश्रा, निवासी-आमाखेरवा रोड, मनेन्द्रगढ़ द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह एस.ई.सी.एल. में ठेकेदारी का कार्य करता है। उसे जी.एम. कार्यालय (एस.ई.सी.एल.) चिरमिरी, जिला एम.सी.बी. द्वारा जारी निर्माण कार्य का टेण्डर प्राप्त हुआ था।

लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी वर्कआर्डर जारी नहीं होने पर संजय कुमार सिंह, इंजीनियरिंग असिस्टेंट (ओवर-सीयर) जी.एम. कार्यालय (एस.ई.सी.एल.) चिरमिरी से मुलाकात करने पर उसके द्वारा 11,000 रूपये की रिश्वत की मांग की गई।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन दौरान आरोपी संजय कुमार सिंह द्वारा 7,000 रूपये स्वयं को देने तथा 4,000 रूपये व्ही. श्रीनिवास, कार्यालय अधीक्षक को देने की बात कही गई।

सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 21.11. 2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी संजय कुमार सिंह को प्रार्थी से 7,000 रूपये एवं उसके सहयोगी व्ही. श्रीनिवास को 4,000 रु० रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थानों की तलाशी भी ली जा रही है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button