खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 22 लाख रुपए से अधिक का नगद और 5 लाख का सामान बरामद

तलाशी के दौरान कबाड़ का व्यवसाय करने वाली कांसाबेल की पूनम साहू के कब्जे से 22 लाख 30 हजार रू. नगद एवं लगभग 05 लाख के विभिन्न बर्तन, टूल्लू पंप इत्यादि मिले…नगद को इनकम टैक्स को जाॅंच हेतु सौंपा गया…

 

जशपुर। अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज तड़के 04 बजे पूरे जिले के कबाड़ियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर कार्यवाही कई। पिछले कई दिनों से अवैध कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हो रही थी एवं इनकी गतिविधियों पर पर पुलिस द्वारा लगातार नजर बनाये रखा गया था।

उक्त कार्यवाही में संबंधित अनुविभाग के एसडीओपीगण के नेतृत्व में क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में स्टाॅफ को सम्मिलित किया गया था। अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने के उद्देश्य से आगामी दिनों में सर्च अभियान नियमित रूप से चलाया जायेगा।

कांसाबेल में तलाशी के दौरान कबाड़ का व्यवसाय करने वाली जशपुर रोड कांसाबेल निवासी पूनम साहू के कब्जे से 22 लाख 30 हजार रू. नगद एवं लगभग 05 लाख के विभिन्न बर्तन, टूल्लू पंप इत्यादि मिले हैं, पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार जप्त किया गया है।

पूनम साहू के कब्जे से मिले 22 लाख 30 हजार नगद को इनकम टैक्स को जाॅंच हेतु सौंपा जा रहा है। इसके साथ ही कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम पोंगरो में युनूस खान एवं आशीष कुमार उर्फ मंटू के ठिकानों पर भी दबिश दी गई।

पत्थलगांव के बड़े कबाड़ी सुन्दर अग्रवाल से 01 ट्रक कबाड़ का सामान तथा पिंटू खान एवं विक्की अग्रवाल के कब्जे से 01-01 पीकअप कबाड़ी सामान जप्त कर धारा 106 BNSS के तहत् कार्यवाही की गई।

गिनाबहार (कुनकुरी) के कबाड़ी निजाबुल आलम के गोदान में उसके कब्जे से शासकीय सप्लाई के झूले, रेलिंग सहित अन्य सामान लगभग 01 पीकअप मात्रा में जप्त किया गया है, इसकी भी विस्तृत जाॅच की जा रही है।

सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र पुराने कबाड़ी रबूल खान के गोदाम कालेज रोड स्थित, टिपू कबाड़ी के गोदाम विष्णु बगान एवं पंकज कबाड़ी का गोदाम डीपाटोली में भी वृहद सर्च अभियान चलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button