छत्तीसगढ़फीचर्ड

सड़क हादसे में कृषि मंत्री रामविचार नेताम घायल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अस्पताल पहुंचकर जाना उनका हालचाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। वे कवर्धा-बेमेतरा के रास्ते से रायपुर लौट रहे थे। तभी हाईवे में उनकी कार पिकअप से टकरा गई। मंत्री की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है उनके सिर पर चोट आई है और बाएं हाथ में फ्रैक्चर है।

हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ। गंभीर हालत में मंत्री राम विचार नेताम को रायपुर लाया गया है। उन्हें पचपेड़ी नाका स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।

सीएम ने x पर लिखा… रामविचार नेताम से मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, चिंता की बात नहीं है। उनकी हालत सामान्य है। उनके साथ जो एक और शख्स से थे उन्हें थोड़ी ज्यादा चोट आई है।

मंत्रिमंडल के मेरे साथी श्री रामविचार नेताम जी के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की खबर पर राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की।

श्री नेताम जी से भी बात हुई। उनके बाएं हाथ और माथे पर चोट है। चिंता की कोई बात नहीं, वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

वही, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डॉक्टर को मंत्री के इलाज की तमाम तैयारियां करने के निर्देश दिए। रायपुर कलेक्टर और एसएसपी भी हालात को मॉनिटर कर रहे हैं। एंबुलेंस के जरिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर मंत्री को रायपुर लाया गया। फिलहाल मंत्री नेताम की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उनके सिर और हाथ में चोट लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button