छत्तीसगढ़फीचर्ड

युवती को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले मे पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार…दुष्कर्म की घटना कारित किया जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई हैं…

सरगुजा। प्रार्थिया दिनांक 23/11/24 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता की जान पहचान 03 वर्ष पूर्व से आनंद विश्वकर्मा साकिन गणेशमोड़ बलरामपुर से हुआ था, जो आरोपी आनंद अक्सर पीड़िता के रूम आता जाता था।

आने जाने के दौरान पीड़िता कों शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई हैं, और अब आरोपी शादी करने से इंकार कर दिया हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 360/24 धारा 376 (2) एन भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी आनंद विश्वकर्मा का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम आनंद विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष साकिन गणेशमोड़ चौकी गणेशमोड़ बलरामपुर का होना बताया।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक शौकी लाल, प्रधान आरक्षक सतीश कुमार, महिला आरक्षक सुमन कश्यप, अर्चना देवी एवं सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button