छत्तीसगढ़फीचर्ड

27, 28 एवं 29 नवम्बर तक जॉब फेयर का आयोजन, 950 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 27, 28 एवं 29 नवम्बर 2024 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।

इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक Tecnotask Business Solution (BPO) Raipur द्वारा 12वी उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की भर्ती सी.एस.ए. के 500 पदों पर रू. 11,750 / से 19000/- प्रतिमाह वेतनमान एवं Square Business Services, नया रायपुर में 12वी एंव उच्च शिक्षा उत्तीर्ण आवेदकों, की भर्ती सी. एस.ए. के 450 पदों पर 10500 से 15000 प्रतिमाह वेतन पर भर्ती होगी।

इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा /आधार कार्ड एवं शैक्षणिक,

तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button