छत्तीसगढ़फीचर्ड

बीजापुर के माओवादी के पीएलजीए बटालियन के कोर क्षेत्र ‘‘जिड़पल्ली” में नवीन सुरक्षा कैम्प की हुई स्थापना

यह कैम्प छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत स्थापित किया गया है…इस नए कैम्प की स्थापना से माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही में मदद मिलेगी और क्षेत्र में निवासरत आम लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा…

 

बीजापुर। जिला बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रों नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो में तेजी लाने हेतु सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छग), राकेश अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, केरिपु छत्तीसगढ़ रायपुर, कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा के मार्ग-दर्शन एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर, लतीफ कुमार साहू, 228 वाहिनी केरिपु, संतोष कुमार, कमांडेंट 204 कोबरा वाहिनी, शशिभूषण कमांडेंट 208 कोबरा वाहिनी के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन से संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार” योजना के तहत माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित कहे जाने वाले कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैम्प ‘‘जिडपल्ली” दिनांक 23.11.2024 को स्थापित किया गया।

यह कैम्प माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित क्षेत्र में स्थापित किया गया है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना और आम जनों को विकासात्मक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।

क्षेत्र में सड़क मार्ग का विस्तार और पुलों का निर्माण किया जाएगा ताकि लोगों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके। क्षेत्र में बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लोगों को इन मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

क्षेत्र में पीडीएस दुकानें खोली जाएंगी ताकि लोगों को राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुविधा मिल सके। क्षेत्र में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को मोबाइल सेवाओं का लाभ मिल सके। नए कैम्प की स्थापना से क्षेत्र में आम-जनों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button