खास खबरफीचर्डविविध

जय शाह ने आईसीसी अध्यक्ष का पदभार संभाला, टेस्ट और महिला क्रिकेट पर कही यह बात

सबसे पहले शाह ने आईसीसी अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा- आज आईसीसी अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका शुरू करने पर मुझे बहुत गर्व है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पांच वर्षों तक सचिव के तौर पर सेवाएं देने वाले जय शाह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष के तौर पर क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए काम करेंगे। रविवार को उन्होंने आईसीसी अध्यक्ष का पदभार संभाला और टेस्ट तथा महिला क्रिकेट पर बात की।
सबसे पहले शाह ने आईसीसी अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा- आज आईसीसी अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका शुरू करने पर मुझे बहुत गर्व है। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को जोड़ता है, और यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी और अवसर का क्षण है।
इसके अलावा उन्होंने सभी बोर्ड के सदस्यों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- मैं सभी सदस्य बोर्डों को उनके भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम सब मिलकर क्रिकेट को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे, अगली पीढ़ी को प्रेरित करेंगे और हमारे महान खेल क्रिकेट के माध्यम से समुदायों को एकजुट करेंगे।
इस दौरान उन्होंने टेस्ट और महिला क्रिकेट पर बात की। जय शाह ने कहा- टेस्ट क्रिकेट खेल का शिखर बना हुआ है और मैं प्रशंसकों के लिए इसके आकर्षण को बढ़ाते हुए इसके कद को बनाए रखने के लिए समर्पित हूं। साथ ही, महिला क्रिकेट हमारी विकास रणनीति का आधार होगा क्योंकि हम इस खेल को नए क्षितिज पर ले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button