छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने भारतीय नौसेना दिवस की दी बधाई, आज सायबर भवन का करेंगे उद्घाटन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 04 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस पर जल सीमाओं के प्रहरी भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने नौसेना के उन शूरवीरों को अपनी श्रद्धांजलि दी है जिन्होंने देश सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

श्री साय ने कहा कि भारतीय नौसेना के जवान साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक हैं। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और आपदा राहत के दौरान सराहनीय भूमिका निभाई है। उनकी सेवा और बलिदान का देश सदा ऋणी रहेगा।

मुख्यमंत्री आज साइबर भवन उद्घाटन एवं नवीन औद्योगिक नीति पर आयोजित कार्यशाला में होगे शामिल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार 04 दिसम्बर को नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित

पुलिस मुख्यालय परिसर में विभागीय बैठक, साइबर भवन उद्घाटन एवं एमओयू निषादन समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री शाम 4 से 5 बजे नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। इसका आयोजन नीति आयोग एवं सीआईआई के सहयोग से किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button