दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

CGPSC टॉप टेन में आए उत्तम महोबिया को ADM और SDM ने दी एवं शुभकामनाएं बधाई

दुर्ग। दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा तहसील दुर्ग निवासी उत्तम महोबिया पिता स्व. शिव कुमार महोबिया का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2023 में टॉप टेन में आकर सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग के पद पर चयन होने पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के प्रतिनिधि के रूप में जिला प्रशासन से अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अरविन्द कुमार एक्का, एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग हेमंत सिन्हा एवं अतिरिक्त तहसीलदार हुलेश्वर खूंटे ने ग्राम नगपुरा में उनके निवास स्थान पहुँच कर उत्तम को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

उत्तम महोबिया के साथ उनके परिवार में उनकी माता ज़ी सहित उनकी बहनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।
उत्तम शुरू से मेधावी छात्र रहें है, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल, हाईहायर सेकेण्डरी तक स्कूली शिक्षा ग्राम नगपुरा में ही हुआ है। 12वीं में इन्होंने राज्य में टॉप टेन में स्थान बनाया था।

उत्तम महोबिया ने 12 वीं के बाद रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल ब्रांच से इंजीनियरिंग की पढ़ाई किया है। उत्तम महोबिया तीसरे प्रयास, तीसरे इंटरव्यू दिए थे और टॉप टेन में सफलता अर्जित किया है।

युवा उत्सव का आयोजन 05 से 07 दिसम्बर तक: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार वर्ष 2024-25 में विकासखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजन 05 से 07 दिसम्बर तक किया जाएगा। विकासखण्ड स्तरीय दुर्ग, पाटन एवं धमधा में होने वाले युवा उत्सव के अन्तर्गत सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व कला/तात्कालिक भाषण, कविता, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, रॉकबैंड (केवल जिला एवं राज्य स्तर पर) की स्पर्धाये होगी।

प्रतिभागी अपना विधावार वाद्ययन्त्र एवं विधा से संबंधित सामाग्री स्वंय लेकर आएंगे। दुर्ग जिले के तीनों विकासखण्ड के युवा कलाकार अपने अपने विकासखण्ड में भाग लेने की पात्रता होगी। इस आयोजन में भाग लेने के लिए आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष (01 जनवरी 2009 से 31 दिसम्बर 1995 जन्म तिथि वाले प्रतिभागी) तक है। अपना पंजीयन के लिए आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर लेकर अपने ब्लाक के आयोजन स्थल पर लेकर पहुंचेंगे।

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार पाटन विकासखण्ड में 05 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे सेजस सेलूद में आयोजन किया जाएगा। इस क्षेत्र का स्पर्धा प्रभारी पोखन लाल साहू को बनाया गया है। विकासखण्ड दुर्ग के मानस भवन बाजार चौक पुरई में 06 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे आयोजन रखा गया है। इस क्षेत्र का स्पर्धा प्रभारी अशोक रिंगरी को बनााय गया है।

धमधा विकासखण्ड के 06 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमधा आयोजन किया जाएगा। इस क्षेत्र का स्पर्धा प्रभारी कौशलेन्द्र पटेल को बनाया गया है। इसी तरह जिला स्तरीय आयोजन 07 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे सेजस सेलूद में आयोजन रखा गया है। जिला स्तर के स्पर्धा प्रभारी पोखन लाल साहू को बनाया गया है।

प्रत्येक विधा के विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी/दल जिला स्तरीय आयोजन में भाग लेंगें एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्रतिभागी राज्य स्तरीय आयोजन में भाग लेंगें। राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विजेता दल / प्रतिभागी का चयन 28 वॉ राष्ट्रीय युवा उत्सव 12 से 16 जनवरी 2025 हेतु किया जावेगा। निर्धारित समय में पहले पहुंच कर अपना मोबाइल नम्बर एवं आधार कार्ड लेकर विकासखण्ड आयोजन प्रभारी के पास जमा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button