खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ED ने सात जगहों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त

ईडी के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मालेगांव के व्यापारी सिराज अहमद हारुन मेमन के खिलाफ की गई है। मेनन ने नासिक मर्चेंट को-ऑपरेटिव बैंक के खातों का दुरुपयोग करके 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन किया था…

मुंबई (ए)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई जोन ने शुक्रवार को अहमदाबाद और मुंबई में सात जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने 13.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। ईडी ने यह कार्रवाई मालेगांव के नासिक मर्चेंट को-अपरेटिव बैंक (एनएमको बैंक) में हुई कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है।

ईडी के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मालेगांव के व्यापारी सिराज अहमद हारुन मेमन के खिलाफ की गई है। मेनन ने नासिक मर्चेंट को-ऑपरेटिव बैंक के खातों का दुरुपयोग करके 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन किया था।

ईडी की जांच में यह भी पता चला कि कई ‘डमी’ संस्थाओं के खातों से करोड़ों रुपये की भारी रकम निकाली गई और इसे हवाला ऑपरेटरों के जरिये अहमदाबाद, मुंबई और सूरत में वितरित किया गया। इस मामले में ईडी को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेनदेन का पता चला है।

ईडी को संदेह है कि ये रकम चुनावी धन को इधर-उधर करने के लिए इस्तेमाल की गई थी। महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में फैले 2,500 से अधिक लेनदेन और लगभग 170 बैंक शाखाएं ईडी की जांच के दायरे में हैं, क्योंकि इन खातों से या तो धन जमा किया गया है या निकाला गया है। इस मामले में ईडी ने दो लोगों अगानी अकरम मोहम्मद शफी और वसीम वलीमोहम्मद भेसानिया को गिरफ्तार किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button