छत्तीसगढ़फीचर्ड

बिल्डिंग मटेरियल देने के नाम से एडवांस में 30 लाख 97 हजार रूपये लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की पतासाजी हेतु एक विशेष टीम बनाकर जिला रायपुर-बिलासपुर-कोरबा की ओर रवाना किया गया था…

 

बालोद। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में ठगी के अनसुलझे प्रकरण व पुराने प्रकरण के निकाल करने हेतु एक विशेष टीम तैयार कर जिला रायपुर-बिलासपुर-कोरबा को भेजा गया था जो 2 प्रकरण के फरार आरोपी तेजनाथ देवागंन को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का विवरण 01ः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी डोमन लाल साहू पिता मदन लाल साहू 38 साल ग्राम खल्लारी थाना व जिला बालोद (छग) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना दिनांक 15.10.22 के 13.00 बजे से 14.01.2023 के 13.00 बजे तक प्रार्थी को बिल्डिंग मटेरियल देने के नाम पर एडवांस से नगदी रकम 13,97,000 रू. को लेकर प्रार्थी को लिये गये रकम के बदले बिल्डिंग मटेरियल नही देकर आरोपी तेजनाथ देवागंन पिता देवनाथ देवागंन साकिन राम नगर डौण्डी लोहारा जिला बालोद धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 140/24 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया है।

घटना का विवरण 02ः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ईष्वर लाल साहू पिता रामरतन साहू उम्र 37 साल ग्राम पाररास थाना व जिला बालोद(छ0ग.) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना दिनांक 30.12.21 से 07.04.2022 तक तक प्रार्थी को बिल्डिंग मटेरियल देने के नाम पर एडवांस से नगदी रकम 17,00,000 रू. को लेकर प्रार्थी को लिये गये रकम के बदले बिल्डिंग मटेरियल नही देकर आरोपी तेजनाथ देवागंन पिता देवनाथ देवागंन साकिन राम नगर डौण्डी लोहारा जिला बालोद धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 141/24 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया है।

विवेचना के दौरान आरोपी तेजनाथ देवांगन की पतासाजी हेतु एक विशेष टीम बनाकर जिला रायपुर-बिलासपुर-कोरबा की ओर रवाना किया गया था जो टीम के द्वारा आरोपी तेजनाथ देवांगन पिता देवानाथ देवांगन उम्र 38 साल पता वार्ड 15 रामनगर डौण्डी लोहारा थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद (छग) हाल पता ससुराल रामाटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगावं (छग) का जिला कोरबा के थाना बालको क्षेत्र अंतर्गत अपना नाम पता छुपा कर शराब भठ्ठी के पास चखना का दुकान लगाने की सूचना प्राप्त होने से टीम के द्वारा रेड कार्यावाही कर आरोपी तेजनाथ देवांगन को थाना बालोद लाकर उक्त दोनो प्रकरण में दिनांक 05.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस धोखाधड़ी के अपराध को सुलझाने में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य प्रधान आरक्षक मनोज निर्मलकर, आरक्षक भोपसिंह साहू, मोहन कोकिला, सायबर सेल बालोद से आरक्षक संदीप यादव व मिथलेश यादव एवं पुलिस लाईन बालोद से जागेन्द्र बेलचंदन का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button