छत्तीसगढ़फीचर्ड

यातायात पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, सड़क दुर्घटना में हो गया था गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है…

 

कवर्धा। दिनांक 08.12.2024 को कबीरधाम जिले में रायपुर रोड स्थित मंगलू ढाबा, कवर्धा के पास एक सड़क दुर्घटना में यातायात पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक युवक की जान बचाई गई। ट्रक क्रमांक सीजी 09 जेसी 2491 के लापरवाह संचालन के कारण एक मोटर साइकिल चालक का गंभीर एक्सीडेंट हो गया।

सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घटना के समय यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पास ही मौजूद थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई कुंवर सिंह यादव, प्रधान आरक्षक रवींद्र सेन, और आरक्षक कमलेश पटेल, सतीश मिश्रा एवं विजय रत्नेश तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल युवक को सड़क किनारे पड़ा देखकर, टीम ने बिना विलंब उसे यातायात पेट्रोलिंग वाहन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता से युवक की जान बच पाई।

इस सराहनीय कार्य के लिए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने टीम की प्रशंसा की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल, और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में, कबीरधाम पुलिस यातायात नियमों के पालन के लिए नियमित चालानी कार्रवाई के साथ-साथ दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के अपने प्रयासों में सतत रूप से सक्रिय है।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में सहायता करें। गुड सामेरिटन कानून के तहत, घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को किसी भी कानूनी मामलों में परेशान नहीं किया जाएगा, और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आपकी यह मानवीय पहल किसी की जान बचाने में अमूल्य साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button