छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने की बलौदाबाजार भाटापारा में बड़ी घोषणा, सौर ऊर्जा से जगमग होंगे जिले के 23 प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोनाखान की धरती से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के 23 प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थलो के लिए सोलर हाईमास्ट लगाने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसमें 23 स्थानों में कुल 50 से अधिक नग सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की तैयारी की जा रही है। सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थल सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।

उक्त स्थलों में विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत सिंहासनपाट मंदिर केशला सोनाडीह, कबीरसंत समागम आश्रम चंगोरीपुरी,मावली माता मंदिर सिंगारपुर ,महामाया मंदिर तरेंगा,दुमनाथ मंदिर रामपुर ,विकासखण्ड कसडोल अंतर्गत सिध्दखोल वॉटर फॉल,अचानकपुर देव हिल्स् नेचर रिसॉर्ट,बारनवापारा सेंचुरी तुरतुरिया, वीरनारायण सिंह सोनाखान,जैतखाम गिरौदपुरी धाम गिरौदपुरी, तुरतुरिया मातागढ विकासखण्ड पलारी अंतर्गत सिध्द बाबा बालसमुद, विकासखण्ड सिमगा अंतर्गत दामाखेडा चैतवारी देवी मंदिर धोबनी,खल्लारी माता मंदिर सुहेला शामिल है। उक्त कार्य के लिए नोडल एजेंसी क्रेडा को निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलौदा बाजार जिले को दी विभिन्न विकास कार्यों की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद वीरनारायण सिंह जी के जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के 192 करोड़ 8 लाख 69 हजार रूपए के 242 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 41 करोड़ 93 लाख 50 हजार रूपए के 122 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150 करोड़ 15 लाख 19 हजार रूपए के 120 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 531 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं 10 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपें। साथ ही पीएम जनमन आदर्श पंचायत के तहत दो ग्राम पंचायत ब्लदाकछार एवं अवराई का सम्मान किया गया साथ ही हम होंगे कामयाब अंतर्गत 13 युवाओं को सम्मान पत्र सौंपा गया है। मुख्य मंच से मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों का साल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम,टंक राम वर्मा, प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा,पूर्व विधायक बिलाईगढ़ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान, कलेक्टर दीपक सोनी पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button