खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अभिनेता अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल, महिला की मौत के मामले में हुए हैं गिरफ्तार

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद में उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर में मची भगदड़ के सिलसिले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है…

 

हैदराबाद (ए)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अगर अभिनेता को हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिलती है तो उन्हें 14 दिन जेल में रहना पड़ेगा।

हाई कोर्ट में भी शुक्रवार को सुनवाई चल रही है। लोअर कोर्ट यानी निचली अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

अर्जुन को उनकी हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामल में शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर से हिरासत में लिया गया और पुलिस वाहन में चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले जाया गया।

4 दिसंबर की रात को बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे। उसी दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी और उसका 8 वर्षीय बेटा घायल हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button