छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सारनाथ एक्सप्रेस का किया जायेगा पुन: परिचालन, प्रयागराज महाकुंभ के कारण रेलवे ने लिया निर्णय

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाने वाले रेल यात्रियों की मांग को ध्यान रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा रद्द की गई सारनाथ एक्सप्रेस का किया जायेगा पुन: परिचालन…

 

रायपुर। महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़ के नियंत्रण हेतु रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। जो कि रायगढ़, बिलासपुर एवं दुर्ग स्टेशनों से चलायी जा रही है।

इसी कड़ी में दुर्ग–छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को दिनांक 02 दिसम्बर, 2024 से 27 फरवरी, 2025 के बीच पूर्व में ही इस गाड़ी को कोहरे की अग्रिम आशंका के कारण कुछ तिथियों में रद्द किया गया था।

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाने वाले रेल यात्रियों की मांग को ध्यान रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा रद्द की गयी सारनाथ एक्सप्रेस को 17 दिसम्बर, 2024 से पुन: नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button