दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं पीएम स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर भिलाई-चरौदा निगम को मिला पुरस्कार

भिलाई-03। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना एवं डे-एनयूएलएम योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को सम्मान प्रदान किया गया।

इसी कड़ी में नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा को पीएम स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट ऋण प्रदाय निकाय के रूप में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने का एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना में तृतीय स्थान प्राप्त किरने का गौरव हासिल हुआ।

राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पाण्डेय ने नगर निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

इस दौरान डे-एनयूएलएम नेशनल टीम एवं भिलाई चरौदा निगम में मिशन मैनेजर आदित्य भट्नागर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button