छत्तीसगढ़फीचर्ड

साइबर क्राइम से प्राप्त ठगी की रकम को US डॉलर के माध्यम से चाइना और थाईलैंड भेजने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

हॉन्गकांग और थाईलैंड भेजे गए 12083998 US डॉलर (102.4 करोड़ रुपए) की इनवॉइस जप्त…

 

आरोपियों से जप्त बैंक खातों में 175 करोड़ रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली,2 करोड़ से अधिक रकम बैंक खाता में होल्ड…

 

रायपुर। रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य एकत्र करने, ठगी की रकम का ट्रांसफर चैन एनालिसिस कर अपराध में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है प्राप्त निर्देशानुसार रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

प्रार्थी डॉक्टर प्रकाश गुप्ता ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 11 लाख ठगी होने पर थाना आमानाका में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 433/24 धारा 420,34 पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी।

विवेचना क्रम में तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। पता चला कि आरोपी पवन और गगनदीप दोनों दिल्ली के निवासी हैं। दोनों आरोपी रायपुर छत्तीसगढ़ आकर अपने आधार कार्ड में रायपुर का पता बदलवाए तथा उसी पता के आधार पर दो फर्जी कंपनी फ्रिज टैक सोल एवं जीपी इंटरप्राइजेस बनाकर अलग अलग बैंकों में 30 प्लेटिनियम अकाउंट खोले।

उक्त बैंक अकाउंट का प्रयोग ठगी से प्राप्त रकम से US डॉलर खरीद कर हॉन्गकांग की 4 कंपनी हाइपरलिंक इंफोसिस्टम लिमिटेड, ब्लू ऑर्किड ग्लोबल, कंसाई इंटरनेशनल लिमिटेड, एम एस मॉर्निंग तथा थाईलैंड की 4 कंपनी* NRI सिस्टम टेक्नो, परसौल प्रोसेस एंड टेक्नोलॉजी, ग्लोबल विजार्ड टेक्नोलॉजी, डाटा आर्ट टेक्नोलॉजी को US डॉलर भेजते थे।

उक्त हॉन्गकांग और थाईलैंड की कंपनियां के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, ये कंपनियां वहीं संचालित हैं जहां डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों से संबंधित IP की जानकारी मिली है। आरोपियों से पूछताछ में लुधियाना, दिल्ली की कंपनी की जानकारी मिली है, जिस पर कार्यवाही जारी है।

दोनों आरोपियों से 41 बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड, चेक बुक, कंप्यूटर, लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल, डॉलर परचेस इनवॉइस, वन टाइम पासकोड डिवाइस, UPI स्कैनर अलग-अलग एड्रेस के आधार कार्ड जप्त हुए हैं। आरोपियों के विरुद्ध वेस्ट बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जारी है।

गिरफ्तार आरोपी: (1) पवन कुमार पिता सुखबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, थर्ड फ्लोर, RZ 74 गुरु हरकिशन नगर, मटियाला एक्सटेंशन, उत्तम नगर दिल्ली।

(2) गगन दीप पिता दर्शन लाल उम्र 44 वर्ष, 43/58 A अपर ग्राउंड फ्लोर, KH नंबर 41/5 विकासपूरी एक्सटेंशन दिल्ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button