छत्तीसगढ़फीचर्ड

नगरीय प्रशासन विभाग के दो मुख्य नगर पलिका अधिकारी निलंबन से हुए बहाल, आदेश हुए जारी..

रायपुर। राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग के दो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निलंबन से बहाल करते हुए आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थापना की गई है। इस आशय के आदेश आज मंत्रालय महानदी से जारी कर दिए गए है। 

नगर पंचायत अंबागढ़ चैकी, जिला राजनांदगांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय भिमटे और नगर पंचायत डौंडीलोहारा, जिला बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय सिंह क्षत्री को विभिन्न अनियमितताओं के कारण शासन द्वारा निलंबित किया गया था। उक्त प्रकरणों में विचार के बाद राज्य शासन द्वारा संजय भिमटे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और विजय सिंह क्षत्री, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबन से बहाल करते हुए क्रमशः मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत अंतागढ़, जिला उत्तर बस्तर एवं नगर पंचायत गौरेला, जिला पेन्ड्रा-गौरेला-मरवाही में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। 

संजय भिमटे और विजय सिंह क्षत्री की विरूद्ध जांच की कार्यवाही जारी रहेगी तथा निलंबन काल की अवधि का निराकरण जांच के निर्णय के बाद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button