दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नशा मुक्ति अभियान “जियो खुलकर” के तहत दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने लोगो से की नशा छोड़ने की अपील

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा एवम दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग रोहित कुमार झा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में चलाये जा रहे ‘जियो खुलकर’ नशा मुक्ति अभियान के तहत आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर वैशाली नगर थाना अंतर्गत रामनगर में जियो खुलकर नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुर्ग पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही तो कर ही रही है साथ ही अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए भी नशे के आदि व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नशा छोड़ने हेतु पुनर्वास केंद्र में भर्ती करा रही है। साथ ही ऐसे कॉलोनी मोहल्लों की पहचान कर जहां नशे का प्रकोप सर्वाधिक है, वहां नशा मुक्ति हेतु लोगों को प्रेरित कर जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। यह अभियान दुर्ग पुलिस के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस अभियान में दुर्ग पुलिस के साथ साथ समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठन जैसे कल्याणी संस्था, ब्रह्माकुमारीज, गायत्री परिवार जैसी संस्था जुड़ी हुई है।
आज के कार्यक्रम का आयोजन वैशाली नगर थाना अंतर्गत रामनगर में किया गया जहां जियो खुलकर टीम द्वारा उपस्थित जनता को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। वहां उपस्थित आध्यात्मिक संस्थाओं जैसे ब्रह्म कुमारी और गायत्री परिवार के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि कैसे अध्यात्मिक तरीके से नशे के आदी व्यक्ति को नशा मुक्ति की ओर ले जाया जा सकता है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा बताया गया कि कैसे नशे के कारण व्यक्ति घिनौने से अति घिनौने अपराध को अंजाम दे रहा है। कोई भी सामाजिक व्यक्ति ऐसा कर सकता है, इसकी कल्पना भी नही की जा सकती। दुर्ग शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा ने बताया की कि बच्चे आसपास के वातावरण को देखकर नशा करना सीखते हैं यदि घर में कोई नशा कर रहा है तो बच्चे भी नशे के आदि हो सकते हैं। दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला ने जियो खुलकर अभियान कैसे कार्य करता है इसके बारे में विस्तार से बताया। वहाँ उपस्थित जनता के द्वारा शपथ ली गयी कि वे नशे से दूर रहेंगे एवम साथ ही अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। उक्त कार्यक्रम में दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर दुर्ग शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, वैशाली नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा समाज कल्याण विभाग से डीडी ठाकुर कल्याणी संस्था से अजय कल्याणी, ब्रह्मकुमारीज से बेनी भाई, आनंद मार्ग से श्री आचार्य, गायत्री परिवार से श्री साव एवम थाना स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button