फीचर्डविविध

एशियन क्रिकेट काउंसिल में अब भारत का दबदबा देखने को मिलेगा, BCCI सचिव जय शाह बने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली (ए)। एशियन क्रिकेट काउंसिल में अब भारत का दबदबा देखने को मिलेगा. दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के नए अध्यक्ष बन गए हैं. जय शाह ने नजमुल हसन की जगह ली है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को शनिवार को सर्वसम्मति से एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष चुना गया. शाह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख नजमुल हसन पापोन की जगह लेंगे।

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरूण सिंह धूमल ने ट्विटर पर इस खबर को साझा किया. धूमल ने लिखा, ‘एशियाई क्रिकेट परिषद का अध्यक्ष बनने के लिए जय शाह को बधाई. मुझे यकीन है कि एसीसी आपके नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छुएगा और पूरे एशियाई क्षेत्र के क्रिकेटरों को फायदा होगा. सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं.’

एसीसी के पास एशिया कप टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी होती है. कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में होने वाले एशिया कप को इस साल जून के लिए स्थगित कर दिया गया. पाकिस्तान को शुरुआत में टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी लेकिन अब इसका आयोजन श्रीलंका या बांग्लादेश में हो सकता है।

Related Articles

Back to top button