छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध रूप से उर्वरक खाद निर्माण करने वाले फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई थी रेड कार्यवाही

अवैध रूप से उर्वरक खाद निर्माण करने वाले फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार…पिछले एक साल से चल रहा था प्रकरण के मुख्य आरोपी फरार…बिना वैध कागजात के डोंगरगढ़ में कर रहे थे उर्वरक खाद का निर्माण…कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई थी रेड कार्यवाही…

 

राजनांदगांव। दिनांक 06.07.2023 को प्रार्थी जीवन लाल चन्द्रवंशी पिता कृष्ण कुमार चन्द्रवंशी पिता कृष्ण कुमार चन्द्रवंशी उम्र- 42 साल साकिन वार्ड न.- 01, थाना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छग कृषि विकास अधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक विकासखण्ड डोंगरगढ़ के द्वारा थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक- 06.07.2024 के शाम 04ः00 बजे आरोपी सुजीत धूत पिता प्रहलाद धूत उम्र- 55 साल साकिन ग्राम मरोडी तहसील अकोला जिला अकोला महाराष्ट्र एवं श्रुति त्रिवेदी पति मनुराज उम्र- 44 साल साकिन बधियाटोला डोंगरगढ़ के द्वारा मनीष राठी निवासी डोंगरगढ़ के मकान में बीना अनुमति के एवं बिना लायसेंस के उर्वरक खाद का निर्माण किया जा रहा है जो कि छग में वैध नहीं है एवं आरोपी के कब्जे से 1921 किलो नकली उर्वरक खाद को जप्त किया गया है कि रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक- 431/2023 धारा- आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा- 3, 7 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान आरोपिया श्रुति त्रिवेदी को दिनांक- 07.10.2023 को गिरफ्तार किया जा चुका था। लेकिन प्रकरण के मुख्य आरोपी सुजीत धूत अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसकी पता तलाश हेतु थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा द्वारा वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम से दिशा- निर्देश प्राप्त कर सायबर सेल एवं थाना डोंगरगढ़ से टीम तैयार कर आरोपी के पता तलाश हेतु महाराष्ट्र टीम रवाना किया गया।

जिस पर गठित टीम द्वारा जिला अकोला महाराष्ट्र के थाना खदान पंहूचकर आरोपी के दिये पते पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी सुजीत धूत के पकड़े आरोपी पुलिस के गिरफ्तार के डर से छुपे हुये थे।

आरोपी सुजीत धूत पिता प्रहलाद धूत जाति माहेश्वरी उम्र- 55 साल साकिन मरोडी वार्ड क्र.- 2, थाना बोरगांव मंजू तहसील अकोला, जिला अकोला महाराष्ट्र हाल- फ्लैट न.- 302 गणेशा रेसीडेंसी गिरी नगर गौरक्षण रोड थाना खदान जिला अकोला से अवैध रूप से उर्वरक खाद बनाने के संबंध में पुछताछ किया जो को वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जिस पर आरोपी को दिनांक- 19.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, निरीक्षक योगेश पटेल, आरक्षक कमल निषाद एवं सायबर सेल से प्र.आर. बसंतराव एवं आरक्षक आदित्य सिंह का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button