छत्तीसगढ़फीचर्ड

सगाई में गई नाबालिग लड़की से जान पहचान कर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मामा के घर सगाई में गयी थी जहाॅ पर भूषण सिन्हा से परिचय हुआ था भूषण सिन्हा से बातचीत होता था वह बोला तुमको पसंद करता हूं शादी करूंगा बोल कर बहला फुसलाकर मना करने के बावजूद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है…

 

कांकेर। दिनांक 25.11.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये की चली गयी है जिसका आस पडोस रिस्तेदारों में पता तलाश किया जिसका कोई पता नही चला है कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिग पुत्री को बहला फसला कर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 51/24 एवं अपराध क्रमांक 162/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता कोे देखते हुए वरिष्ट पुलिस अधीक्षक आई. के. ऐलिसेला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में नाबालिग अपहृता एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश के दौरान अपहृता धमतरी में होना पता चलने पर वरि. कार्यालय के दिशा निर्देशन पर पुलिस टीम रवाना किया गया था। नाबालिक अपहृता एवं संदेही का पता तलाश कर लाल बगीचा धमतरी से नाबालिग बालिका को भूषण सिन्हा पिता दिनेश सिन्हा उम्र 25 साल निवासी चांदनी चैक लोहरसी थाना अर्जुनी जिला धमतरी के कब्जे से बरामद कर दस्तायाब किया गया।

मामले में अपहृता से पूछताछ करने पर बतायी कि फरवरी वर्ष 2024 को अपने मामा के घर सगाई में गयी थी जहाॅ पर भूषण सिन्हा से परिचय हुआ था भूषण सिन्हा से बातचीत होता था वह बोला तुमको पसंद करता हूं शादी करूंगा बोल कर बहला फुसलाकर मना करने के बावजूद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है। बतायी कि मामले में अपहृता के कथन पर से अपराध धारा 64,64(2)(ड) बीएनएस 4,6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध घटित होना पाये जाने से प्रकरण में 64, 64(2)(ड) बीएनएस 4,6 पाॅक्सो एक्ट जोडा गया है।

प्रकरण में विवेचना के दौरान भूषण सिन्हा पिता दिनेश सिन्हा उम्र 25 साल निवासी चांदनी चौक लोहरसी थाना अर्जुनी जिला धमतरी द्वारा अपराध धारा का घटित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, सउनि प्रदीप यादव, सउनि समसुददीन खान, म.प्रआर. ज्योति मिश्रा, म.आर. अनिता जुर्री, दिनेश्वरी निषाद, आर. रामेश्वर कोडोपी, आर.बलराम सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा है।

आरोपी:- भूषण सिन्हा पिता दिनेश सिन्हा उम्र 25 साल निवासी चांदनी चैक लोहरसी थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button