छत्तीसगढ़फीचर्ड

जुआ खेलते 9 अंतर्राज्जीय जुआड़ी गिरफ्तार, नगद 6 लाख से अधिक की राशि और 9 मोबाइल जप्त

पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, जंगल में जुआ खेलते 9 अंतर्राज्जीय जुआड़ी गिरफ्तार, 06 लाख, 32 हजार 500 रूपये, मोबाईल, बाईक व कार किया जप्त…

 

सूरजपुर। जिले की पुलिस ने 09 अंतर्राज्जीय जुआडियों को जंगल में रेड मारकर धर दबोचा है। इनके पास से 6 लाख 32 हजार 5 सौ रूपये बरामद की गई है। मामला जिले के थाना रमकोला क्षेत्र के ग्राम खोड़ जंगल का है। जुआ खेलने की सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए टीम गठित कर जंगल भेजा गया था।

एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध सजगता से लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी बीच दिनांक 21.12.2024 के रात्रि में थाना रमकोला पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि खोड़ जंगल में कई जुआड़ी हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।

सूचना से एसएसपी सूरजपुर को अवगत कराने पर उन्होंने थाना रमकोला की एक बड़ी पुलिस टीम गठित कर पूर्ण सावधानी के साथ भेष बदलकर मौके पर जाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ग्रामीणों का भेष धारण कर पैदल चलकर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़-झारखण्ड के बार्डर ग्राम खोड़ जंगल पहुंची और रेड कार्यवाही कर 9 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 6 लाख 32 हजार 5 सौ रूपये जप्त किया गया।

मौके से जुआड़ियों के 9 नग मोबाईल, 6 नग मोटर सायकल एवं 1 नग कार भी जप्त किया गया है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपी (1) आजेश कुमार साहू पिता रामलगन साहू उम्र 34 वर्ष ग्राम जैतपुर, थाना विन्ध नगर, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश (2) अनिल कुमार पिता रामबिलास कलार उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम रघुनाथनगर, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर (3) मोहम्मद जमीर पिता स्व. सलीमद्दीन उम्र 50 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर, थाना बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया (4) शंकर दुसाद पिता अयोध्या दुसाद उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम जयंत, थाना बिंधनगर, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश (5) गुलाब चंद जायसवाल पिता स्व. मकरध्वज उम्र 45 वर्ष ग्राम रमेशपुर, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर (6) अंबाली केश्वर पिता स्व. बाबुलाल जायसवाल उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम उरती, थाना बै़ढ़न जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश (7) प्रदीप कुमार जायसवाल पिता रामबिलास उम्र 53 वर्ष ग्राम रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर (8) उमेश कुमार साहू पिता जल्लू साहू उम्र 34 वर्ष ग्राम मलिया, थाना मलिया, जिला सीधी मध्यप्रदेश (9) अवध कुमार गुर्जर पिता स्व. जगदीश प्रसाद उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम आसंदी, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रमकोला हीरालाल साहू, एएसआई विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक संजय राजपूत, आरक्षक जीवन राम, रामा कुमार, सुनील सिंह, करन सिंह, रामप्रसाद व ईश्वर प्रसाद सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button