खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सार्वजनिक स्थलों के वाई-फाई से अपना ईमेल व नेट बैंकिंग न खोलें विद्यार्थी : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

केंद्रीय गृह मंत्रालय साइबर ठगी के खिलाफ अभियान में सभी शिक्षण संस्थानों को शामिल कर रहा है। इसका मकसद विशेषज्ञों की ओर से तैयार साइबर हाईजीन बुकलेट की मदद से विद्यार्थियों को सतर्क करना है…

 

नईदिल्ली (ए)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विद्यार्थियों को सार्वजनिक स्थलों के वाई-फाई से ईमेल और नेट बैंकिंग अकाउंट न खोलने की सलाह दी है। आयोग के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर लगे यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट से मोबाइल चार्ज करने पर भी अकाउंट हैक हो सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय साइबर ठगी के खिलाफ अभियान में सभी शिक्षण संस्थानों को शामिल कर रहा है। इसका मकसद विशेषज्ञों की ओर से तैयार साइबर हाईजीन बुकलेट की मदद से विद्यार्थियों को सतर्क करना है। गृह मंत्रालय के निर्देश के तहत यूजीसी ने शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा है।

इसमें कहा गया है कि सभी ईमेल व अटैचमेंट को ध्यान से खोलना चाहिए। मोबाइल या लैपटॉप पर गूगल प्ले स्टोर, एप स्टोर या अधिकारिक वेबसाइट से ही अधिकृत सॉफ्टवेयर अपलोड करें।

समय-समय पर अपने मोबाइल या लैपटॉप का सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें। अपनी जरूरी कार्यों की फाइल का समय-समय पर बैकअप लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button