छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसबीआई का मैनेजर बताकर 10 लाख की लॉटरी लगने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी झांसी से गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सायबर ठग झांसी से गिरफ्तार…10 लाख की लॉटरी लगने का झांसा देकर प्रार्थी से किया थाा 196700/- रूपयों की सायबर ठगी…सायबर सेल थाना खैरागढ़ चौकी जालबांधा की संयुक्त प्रभावी कार्यवाही…आरोपी को भेजा गया गंभीर धाराओ मे न्यायिक रिमांड पर…

 

खैरागढ़। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लाल चंद मोहले के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी एवं साइबर सेल प्रभारी श्री अनिल शर्मा के कुशल नेतृत्व लगातार अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही एवं सायबर अपराधो केे प्रति समर्थ जागरूकता अभियान के अंतर्गत लगातार आमजनों को सायबर ठगी से बचने विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।

वही जिले में सायबर ठगी करने वाले अलग अलग राज्यों के अपराधियों का पतासाजी कर गिरफ्तारी की कार्यवाही भी की जा रही है, इसी क्रम में दिनांक 31.05.2024 को प्रार्थी किरण कुमार साहू पिता नम्मुदास साहू उम्र 28 वर्ष ग्राम मड़ौदा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की उसके मोबाईल नंबर पर अज्ञात मोबाईल धारक के द्वारा आपका नंबर लक्की ड्रा में सलेक्ट हुआ है और दस लाख रूपया का लाटरी लगा है का झांसा देकर फाईल चार्ज एवं अन्य चार्ज के नाम से 196700/- प्रार्थी से छल पूर्वक जमा कराने की रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 275/2024 धारा- 420 भादवि 66 डी आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अज्ञात मोबाईल धारक का लगातार तकनिकी साक्ष्य एवं मुखबीर के माध्यम से पतासाजी की जा रही थी आरोपी के झांसी में होनेे के संभावना पर थाना खैरागढ़ चौकी जालबांधा एवं सायबर सेल का संयुक्त टीम तैयार कर झांसी रवाना किया गया जहा टीम द्वारा अथक प्रयास कर संदेही राधा कृष्णा यादव उर्फ राधे पिता गंगा प्रसाद यादव उम्र 23 साल गा्रम डिकोली थाना ईरच जिला झांसी उत्तर प्रदेश से पुछताछ पर बताया की प्रार्थी को स्वंय को केवीसी हेड आफिस न्यु दिल्ली का अधिकारी एवं स्टेट बैक आफ इंडिया का मैनेजर बनकर घटना दिनांक को फोन कर उसका 10 लाख का लॉटरी लगने का लालच देकर प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर 196700/- रूपये छल पूर्वक जमा करा लिया था।

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाईल समक्ष गवाहन के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी राधा कृष्णा यादव द्वारा प्रकरण में अपराध धारा 419,468,471,201 भादवि का भी अपराध मे घटित करना पाये जाने से प्रकरण मे धारा जोडी गई। विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरूद्व विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायायल प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यवाही मे सउनि. विनोद एक्का, सउनि. टैलेश सिंह, सउनि. कमलेश, सिंह बनाफर, प्रआर. 1255 शिवलाल वर्मा आर.भागवत जंघेल आर. शैलेन्द्र पटेल आर. विजय कुर्रे आर. लक्ष्मण साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button