दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुरानी भिलाई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही: लूट के दो आरोपी को किया गिरफ्तार, 6 पर की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

भिलाई 03। दिनांक 22.12.2024 को प्रार्थी एजाज आलम पिता स्व. मोहम्मद लतिफ अंसारी उम्र 44 वर्ष निवासी म.नं. एलआईजी 60, हाउसिंग बोर्ड उमदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग का इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में निमार्णाधीन फाउंडेशन, बाउंड्रीवाल का देख रेख करता है व रात्रि मे भी वहीं काम वाले मिस्त्री हेमंत भारती के साथ देख रेख करता है।

दिनांक 21.12.2024 को मैं रात्रि में घर से इंजीनियरिंग पार्क हथखोज अपने कार से गया था, हेमंत भारती भी आया था, लगभग रात्रि 11.00 बजे हेमंत भारती फाउंडेशन के अंदर बने झोपड़ी में सोने चला गया और मैं अपने कार में सो रहा था। कि दिनांक 22.12.2024 के मध्य रात्रि करीबन 02.05 बजे एक अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के कार के पास आया और कार के दरवाजा को जोर जोर से पीटने लगा जब प्रार्थी कार का दरवाजा खो बाहर आया तो एक व्यक्ति चाकु दिखाकर प्रार्थी को उसके पास जो भी है उसे मांगने लगा जब प्रार्थी ने कुछ भी नहीं है बोला तो उसके उपर चाकु से वार कर दिया।

जिससे किसी तरह प्रार्थी ने अपने आप को बचाया उतने में अन्य दो व्यक्ति भी अपने हाथ में चाकु लेकर प्रार्थी के पास आये और उसके चाकु दिखाकर जबदरस्ती प्रार्थी के पैंट में रखे नगद 4400 रूपये को लूट कर भागे और अपने एक और अन्य साथी जो मोटर सायकल लेकर खड़ा था उसमें चारो लोग बैठकर वहां से भाग गये कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध क्रमांक 564/24 बीएनएस 309(4),311,3(5)

वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश ध्रुव के नेतृत्व में एक टीम कार्यवाही हेतु लगाया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रार्थी व शिवालिक कंपनी के गार्ड से पूछताछ करने पर आरोपियों के हुलिया के बारे में बताया गया।

सघन पूछताछ कर इंजीनियरिंग पार्क हथखोज एवं आप पास लगे सीसीटीव्ही कैमरे को चेक किया गया। संदेही महाराजा देवार एवं निकेत देवार को अभिरक्षा में लेकर दोनो का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से पहचान (शिनाख्तगी) कार्यवाही करायी गई प्रार्थी द्वारा सही पहचानने पर दोनो आरोपियों से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया जिन्होने घटना दिनांक को अपने अन्य साथी शेखर और कजरी जो घटना दिनांक से फरार है, जिनके साथ मिलकर इंजीनियरिंग पार्क हथखोज निर्माणाधीन प्लाट में योजनाबद्ध तरिके रात्रि में लूट की घटना को अंजाम देना बताये।

आरोपी महाराजा देवार एवं निकेत देवार के द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकु को उनके निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया एवं लूट की रकम में से अपने अपने बंटवारा में मिले पैसों में कुछ पैसे खर्च देना बताये बाकी बचे पैसे 500-500 रूपये को दोनो आरोपियो द्वारा पेश करने पर जप्त किया। बाद दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

6 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही: पुरानी भिलाई पुलिस ने गौतम चंद्राकर, रितीश उर्फ किम्मा, सुभाष कुमार, अवधेश राम हरिजन, एस. विनय और कुलदीप सिंह पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

फांसी पर झूला युवक: युवक ने पेड़ पर फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि मृतक झारखंड का रहने वाला है फिलहाल मृतक के नाम की पहचान नहीं हो पाई है दरअसल भिलाई के सिरसा कला के गायत्री मंदिर परिसर के अंदर एक बरगद का पेड़ है जो की काफी पुराना है इसी बरगद के पेड़ पर देर रात भी ये युवक चढ़ा हुआ था, जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने उसे समझाया भी था लेकिन वह पेड़ से नीचे नही उतरा लेकिन  सुबह-सुबह जब लोगों ने देखा तो युवक की लाश बरगद के पेड़ पर टंगी हुई थी।

जिसके बाद लोगों ने तत्काल भिलाई तीन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं युवक की पहचान भी की जा रही है युवा के पास है किसी भी प्रकार का कोई सुसाइडल नोट भी नहीं मिला है तो वहीं युवक के पास उसका फोन भी नहीं था पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button