दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया गौरवपथ भ्रमण, कहा- कोई भी ठेला, गुमटी वाले गौरवपथ में बैनर पोस्टर न लगायें


दुर्ग। स्वच्छता सर्वेचण 2021 के अंतर्गत आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने जेल तिराहा से सांई द्वार के आगे तक गौरव पथ का भ्रमण कर गौरव पथ के पाथवे, नाली, पेड़ों की स्थिति का जायजा लिया । उन्होनें सफाई कार्य का अवलोकन कर गौरव पथ को ठीक से सफाई करने निर्देश दिये । इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व पूर्व पार्षद राजेश शर्मा के साथ अन्य लोग उपस्थित थे ।
गौरव पथ का भ्रमण के दौरान महापौर ने जिला जेल के पीछे रोड, और गौरव पथ पर उग आये गाजर घांस को बेगार लगाकर सफाई करने कहा। उन्होनें नाली की सफाई का निरीक्षण कर कहा शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 लागू है सभी सुपरवाईजर विशेष रुप से काज, झिल्ली, पन्नी, नालियों से निकाल कर सफाई करें। उन्होनें स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा अपने नाम के अनुरुप गौरव पथ दिखाई देना चाहिए । गौरव पथ में जगह-जगह ठेला गुमटी लगा हुआ है उन जगहों पर लोग पोस्टर बैनर लगाकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं, जिससे गौरवपथ अव्यवस्थित दिखाई दे रहा है। पूरे गौरवपथ में लगे पेड़ों की डालियाॅ बड़ी हो गई है उन डंगालों को कटवायें । उन्होनें गौरवपथ में ठेला गुमटी लागकर अतिक्रमण नहीं करने और किसी भी प्रकार की बैनर पोस्टर नहीं लगाने की अपील किये।

नालियों में कचरा डालने वाले निवासियों को भरना पड़ा जुर्माना

दुर्ग। आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार नगर निगम दुर्ग के इंजीनियर स्टाफ, के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारी वार्डो में निरंतर भ्रमण कर कचरा फैलाने वाले और गंदगी करने वालों को चिन्हित कर रहे हैं । वहीं सफाई नहीं होने वाले जगहों की साफ-सफाई करायी जा रही है। इस कड़ी में अस्पताल वार्ड, कचहरी वार्ड, सुराना कालेज वार्ड का भ्रमण और निरीक्षण करने के दौरान पता चला कि वार्ड निवासी विनोद बघेल, गणेश सिन्हा, प्रताप टंडन, किशन यादव, सुनील टाण्डेकर, महेन्द्र जगने द्वारा अपने घरों का कचरा रोज नाली में डाला जाता है इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग अमले को दी गई । जिसके आधार पर आज आयुक्त के निर्देशानुसार निगम स्वास्थ्य विभाग अमला निवासियों के घरों में जाकर कचरा और गंदगी करने के लिए 50 रु0 से 200 रु0 तक का जुर्माना लगाया गया । साथ ही हिदायत दी गई कि दोबारा आपके घरों के सामने नाली में कचरा डाले पाये जाने पर दोगुना जुर्माना लिया जाएगा एवं अन्य कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिसका वे स्वयं जिम्मेदार होगें ।

                                

Related Articles

Back to top button