दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

किसी भी कार्य को करने से पहले हमें उस कार्य से मिलने वाले लाभ और हानि के बारे में जानना आवश्यक होता है: कथा वाचक पंडित शेष नारायण शुक्ला

भिलाई। पंचमुखी हनुमान मंदिर श्याम नगर भिलाई में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह के पांचवे दिन व्यास पीठ से कथा वाचक पंडित शेष नारायण शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में माखन चोरी का प्रसंग व गरीराज पूजन का वृतांत सुनाया।

भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शुरू हो रही है। यहां भागवत कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं। पांचवे दिन बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि ने कहा कि संसार में किसी भी कार्य को करने से पहले हमें उस कार्य से मिलने वाले लाभ और हानि के बारे में जानना आवश्यक होता है, उसी प्रकार भागवत महात्म्य की जानकारी के बाद ही हमें संपूर्ण भागवत का ज्ञान हो पाता है।

महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में भी संसार का सार छिपा है। उनकी प्रत्येक लीला का एक अर्थ होता था। माखन चोरी करना उनके स्वाभाव का दर्शाता है कि वे किस प्रकार अपने सखा बंधुओं का ध्यान रखते हैं।

श्रीकृष्ण सभी को खिलाकर स्वयं खाते हैं अतः हमें भी भगवान से यही शिक्षा लेनी चाहिए। महाराज ने गिरीराज पूजन का वर्णन करते हुए कहा कि श्री गिरिराज (गोवर्धन पर्वत) महाराज साक्षात भगवान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button