छत्तीसगढ़फीचर्ड

खुद को पुलिसवाला बताकर अवैध वसुली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी रमेश साहू ने दिनाक 31/12/24 को लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 29/12/24 को अपने साथी रविशंकर रजक के साथ हाईवा क० सीजी 25पी 6533 एवं सीजी 22ए ई 9875 से रेत लाने मोहकम रेत घाट गया था जहां से वापस आते समय रात्रि करीबन 02.00 बजे चरण ढाबा समोदा के पास एक स्कार्पियो क० सीजी 04 एन के 7043 जिसमे सायरन एवं बत्ती लगा था तीन व्यक्ति थे।

जिसके द्वारा हाईवा गाडी को रोककर अपने आप को पुलिस बताकर वाहन का कागजात रायल्टी मागे जिसे नहीं देने पर गाडी को अन्दर कर देने की धमकी चमकी देते हुए एक-एक हजार रूपये दो नही तो तुम लोगो को गाड़ी के साथ अंदर कर देंगे कहकर धमकी दिये कि नाम पुछने पर प्रवीण चन्द्राकर, भागवत वैष्णव, एवं निखिल कुमार बाघमारे बताये जिन्हे एक-एक हजार रूपये दिये है।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 854/2024 धारा 308(2), 205, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रार्थी द्वारा बताये गये व्यक्ति का नाम एवं वाहन का नम्बर पता साजी कर आरोपी प्रवीण चन्द्राकर, भागवत वैष्णव, एवं निखिल कुमार बाघमारे को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेने पर अपराध कारीत करना स्वीकार किया।

पीएसओ द्वारा पहनी जाने वाली नीली सफारी वर्दी तथा स्कार्पियो वाहन क० सीजी 04 एन के 7043 जिसमे सायरन एवं बत्ती लगा हुआ व एक-एक हजार रूपये को पेश करने पर विधिवत मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी प्रवीण चन्द्राकर, भागवत वैष्णव, एवं निखिल कुमार बाघमारे को आज दिनांक 01/01/25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड में रवाना किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 01 प्रवीण चन्द्राकर पिता अर्जुन चन्द्राकर उम्र 24 वर्ष साकिन जामगांव आर थाना जामगांव जिला दुर्ग हाल काठाडीह रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर छग

02 भागवत वैष्णव पिता किसुन दास वैष्णव उम्र 35 वर्ष साकिन छिलपावन झलप थाना पटेवा जिला महासमुन्द हाल पुराना धमतरी रोड डुण्डा थाना मुजगहन जिला रायपुर छग

03 निखिल कुमार बाधमारे पिता सेन सुरेन्द्र सिंह बाधमारे उम्र 23 वर्ष साकिन दुरीडीह थाना पटेवा जिला महासमुन्द हाल बैरन बजार थाना कोतवाली जिला रायपुर छग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button