घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 02 जनवरी: सिंह राशि वालों शत्रुओं पर हावी रहेंगे, गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आर्शीवाद रहेगा

आज का राशिफल 2 जनवरी दिन गुरुवार को चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर पर संचार करेंगे। साथ ही आज त्रिपुष्कर योग, हर्षण योग और श्रवण नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

मेष राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा है। बाकी प्रेम,संतान थोड़ा मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर हावी रहेंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्यवान बने रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान भी मध्यम है, लेकिन व्यापार अच्छा है। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ होगा।

मकर राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। जिस चीज की जरुरत है उसकी उपलब्धता होगी। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। तांबें की वस्तु दान करें।

कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सरकारी तंत्र से भरपूर लाभ मिलेगा। सूर्य को जल दें। शुभ होगा।

मीन राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button