छत्तीसगढ़फीचर्ड

लापता पत्रकार का शव ठेकेदार के घर की टंकी से बरामद, मुख्यमंत्री ने पत्रकार की मृत्यु पर जताया शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदय विदारक है। मुकेश चंद्राकर का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

ज्ञात हो कि जिला बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर के 01 जनवरी की रात से अपने घर से लापता होने के संदर्भ में उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर के लापता की सुचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर पतासाजी हेतु हर संभव प्रयास की जा रही थी गई थी।

इस दौरान आज दिनांक 03/01/2025 को शाम को बीजापुर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में एक टंकी के अंदर से पत्रकार की शव बरामद की गई। शव पंचनामा एवं फोरेंसिक जांच जारी है। प्रकरण के संबंध में कई संदिग्धों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button