छत्तीसगढ़फीचर्ड

मंदिरों से मूर्तियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हनुमान जी की मूर्ति और दो शिवलिंग जप्त

आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 431/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. तथा थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 550/24 एवं 746/24 धारा 298, 303(2) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध…

 

रायपुर। प्रार्थी लाला राम साहू ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बिरोदा में रहता है तथा बिरोदा मोड पानी टंकी के पास स्थित हनुमान मंदिर में प्रार्थी सहित गांव के अन्य लोगों द्वारा सुबह शाम आरती पूजा-पाठ किया जाता है। दिनांक 03.12.2024 की रात्रि 08.00 बजे से 10.00 बजे के मध्य कोलर निवासी अज्जू साहू ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि बिरोदा मोड के पास हनुमान मंदिर में हनुमान जी का मूर्ति नहीं है, तब प्रार्थी, सरपंच एवं अन्य ग्रामवासी जाकर देखें तो हनुमान मंदिर में हनुमान जी का मूर्ति नहीं था।

कोई अज्ञात चोर हनुमान जी का मर्ति व उसमें लगा चांदी का आंख को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 431/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर कर्ण कुमार उके, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी अभनपुर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित अन्य ग्राम वासियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा अज्ञात आरोपी की पहचान टिकरापारा निवासी सुरेन्द्र कुर्रे के रूप में करते हुये उसकी पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूूछताछ करने पर आरोपी सुरेन्द्र कुर्रे द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मंदिरांे से मूर्ति चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया।

मूर्ति चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिरदा के शीतला तालाब पार एवं नरैया तालाब पास स्थित शिव मंदिरों से शिवलिंग चोरी करना बताया गया। विधानसभा क्षेत्र से चोरी किये गये शिवलिंग में आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 550/24 एवं 746/24 धारा 298, 303(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज है।

आरोपी सुरेन्द्र कुर्रे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 हनुमान जी का तथा 02 नग शिवलिंग जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी- सुरेन्द्र कुर्रे पिता रामू कुर्रे उम्र 27 वर्ष देवपुरी सतनाम चौक थाना टिकरापारा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, जितेन्द्र भास्कर, रविकांत पाण्डेय, आर. धनंजय गोस्वामी, राकेश सोनी, धनेश्वर कुर्रे, गौरीशंकर साहू, प्रवीण मौर्य, अमित घृतलहरे, आशीष पाण्डेय तथा थाना अभनपुर से सउनि. अनिल गंधर्व की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button