छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी को दिया क्रिकेट कीट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने रायपुर निवासी दिव्यांग खिलाडी राजेंद्र गोहानी को क्रिकेट कीट प्रदान की। क्रिकेट कीट पाकर खिलाड़ी गोहानी ने प्रसन्न्ता जाहिर की। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कलेक्टर डाॅ. सिंह का आभार व्यक्त किया।

श्री गोहानी ने बताया कि कोटा में आयोजित पैरा ओलपिंक में दो सौ मीटर दौड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला। वहीं नेशनल गेम्स में भी उनको सौ मीटर दौड प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल मिला है।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी आम लोगों की समस्याएं: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूर-दराज से आम लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान 24 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर जनदर्शन में राजेंद्र नगर निवासी गोविंद मिश्रा ने तालाब की जमीन पर हुए बेजा कब्जा को खाली कराने, कुथरेल धरसींवा निवासी गजानंद साहू ने पीएम आवास की राशि नहीं प्राप्त होने, अकोली निवासी सुरेश कुमार दीवान ने जर्जर रंगमंच को तोडने व खेल मैदान के लिए जमीन अधिग्रहण, गुढियारी निवासी परिवेश ठाकरे ने मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट लगवाने के आवेदन दिया। इसी तरह अन्य क्षेत्रों से पहुंचकर लोगों ने अपने आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button