दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP जितेंद्र शुक्ला ने रक्षित केन्द्र में आयोजित जनरल परेड की ली सलामी, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

दुर्ग। दिनांक 07.01.2024 को रक्षित केन्द्र, दुर्ग में परेड कमांडर नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग एवं परेड टू-आई-सी-उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुर्रे, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा द्वारा जनरल परेड का नेतृत्व किया गया। जनरल परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, भापुसे. द्वारा ली गई, उसके पश्चात् परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण किया गया।

उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों से कहा गया कि सभी निर्धारित वेशभूषा ही धारण करें एवं वर्दी पहनने से आत्म सम्मान में वृद्वि होती हैजनता में अच्छी वेशभूषा धारण करने से पुलिस की छबि अच्छी बनती है। आप ड्यूटी में व्यस्तता के बावजूद अच्छी वेशभूषा धारण करना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा श्वान दलों का निरीक्षण किया गया एवं शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया जिसमें कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों के रख-रखाओं का जायजा लिया जाकर वाहनों को अच्छी कंडीशन में रखने की हिदायत दी गई।

तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र, दुर्ग स्थित आर्म्स शाखा का निरीक्षण किया गया एवं आर्म्स-एमूनेशन के रख-रखाव एवं सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात् रक्षित केन्द्र, दुर्ग के गणवेश शाखा, वाहन शाखा कार्यालय, पुलिस साख सहकारी समिति, रोजनामचा शाखा, रीडर शाखा एवं कैश शाखा का निरीक्षण किया गया।

रक्षित निरीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा कर्मचारियों की अर्दली रूम पेशी ली गई एवं उनकी गुजारिश सुनकर उनके द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान जिले में पदस्थ सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, राहुल बंसल, परि.भापुसे. एवं नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, जिला-दुर्ग एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button