खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, एआई पर चर्चा

उत्तराखंड में 28 जनवरी से होने वाले राष्ट्रीय खेल को लेकर उन्होंने पीएम मोदी को औपचारिक निमंत्रण तो दिया…

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय मूल के अमेरिकी व्यवसायी और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनकी पीएम मोदी से भारत को एआई प्रथम बनाने पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने सोशल मीडिया पर कहा कि निरंतर विस्तार कर और म‍िलकर काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं।

बैठक के बाद सत्‍या नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में पीएम मोदी से मिलने के बाद खुशी जताते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद। भारत को एआई प्रथम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने और देश में अपना निरंतर विस्तार कर और मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस एआई प्लेटफाॅर्म बदलाव से हर भारतीय को लाभ मिले।”

सत्या नडेला के पोस्ट को कोट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सत्या नडेला आपसे मिलकर वाकई बहुत खुशी हुई। भारत में माइक्रोसॉफ्ट के महत्वाकांक्षी विस्तार और निवेश योजनाओं के बारे में जानकर खुशी हुई। हमारी मीटिंग में तकनीकी, नवाचार और एआई के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना अद्भुत था।

बता दें कि सत्या नडेला इस समय माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। उन्होंने 2014 में स्टीव बाल्मर के हटने के बाद माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ का पद संभाला था। इसके बाद 2021 में वह जॉन डब्ल्यू थॉम्पसन के हटने के बाद माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वह माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड और एंटरप्राइज समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष थे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात: मंगलवार को दो दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहारदून में मीडिया को अपने पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी. दिल्ली दौरे के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की थी।

सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड में 28 जनवरी से होने वाले राष्ट्रीय खेल को लेकर उन्होंने पीएम मोदी को औपचारिक निमंत्रण तो दिया ही हैं, साथ ही उनसे कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी की. इस दौरान राज्य से जुड़े सभी मुद्दों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद गंभीरता से सुना।

सीएम धामी ने बताया कि पीएम मोदी को जब उन्होंने शीतकालीन चारधाम यात्रा के बारे में बताया तो वो बेहद खुश हुए. शीतकालीन यात्रा के महत्व और इसे लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह के बारे में भी सीएम धामी ने पीएम मोदी को विस्तार से जानकारी दी।

सीएम धामी ने कहा कि इस बार शीतकालीन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिससे राज्य के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को शीतकालीन प्रवास के लिए भी आमंत्रित किया. इस पर प्रधानमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और सहमति जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button