दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरोदा महापौर चंद्रकांता मांडले ने जी केबिन के ओपन जिम का किया लोकार्पण

भिलाई तीन। आज दिनांक 12-02-2021 को जी.केबिन चरौदा वार्ड क्र.-34 में महापौर निधि से 5.00 लाख की लागत राशि से बनी ओपन जिम का लोकार्पण महापौर चंद्रकांता माण्डले द्वारा किया गया। लोकार्पण पश्चात् महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि काफी लंबे समय से वार्डवासियों द्वारा ओपन जिम का मांग किया जा रहा था, जो अब पूर्ण होने जा रहा है। महापौर द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के साथ वार्ड भ्रमण भी किया गया। भ्रमण के दौरान वार्डवासियों द्वारा वार्ड में सफाई, बिजली और पानी जैसी समस्त समस्याओं को महापौर के सामने रखा गया, जिस पर महापौर द्वारा उक्त समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन देते हुए विभाग प्रमुख को दुरभाष के माध्यम से वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया गया एवं व्याप्त समास्यााओं का अतिशीघ्र समाधान करने कहा गया। उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नंदिनी जांगड़े, माधुरी तांडी, नविता नायक, मथुरा नायक, विमला दुर्गा, लायवती नियाल, द्रोपती यादव, सोनकुंवर, गुंजा बाग, सोनाफूलो, लल्लू प्रसाद दुबे, रामलू, अवध राम, विवेक सिंह, भूपेन्द्र, राजेश रजक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button