छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग व भिलाई पावर हाउस स्टेशन में यात्रियों को शीघ्र मिलेगी मानक व गुणवत्तायुक्त खान-पान की सुविधा

रायपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों के खानपान अनुभव को और भी बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। यात्रियों के लिए बेहतर खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु रायपुर रेल मंडल के दुर्ग व भिलाई पावर हाउस स्टेशन में फास्ट फूड यूनिट स्थापित किए जा रहे हैं।

इन यूनिट्स के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन पर ही गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ खानपान की सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अंतर्गत दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2/3 में फास्ट फूड यूनिट व भिलाई पावर हाउस स्टेशन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 में फास्ट फूड यूनिट स्थापित किए जा रहे हैं । रेलवे प्रशासन द्वारा इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

इन दोनों स्टेशनों के फास्ट फूड यूनिट्स की सुविधा दी जा रही है, यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए है, जो त्वरित सेवा के साथ स्वादिष्ट फास्ट फूड का आनंद लेना चाहते हैं। इस यूनिट में फास्ट फूड के सभी प्रचलित आइटम्स के साथ-साथ पैक्ड फूड आइटम्स और अन्य हल्के स्नैक्स उपलब्ध होंगे।

रेलवे प्रशासन को पूर्ण विश्वास है कि यह सुविधा यात्रियों के सफर को और भी अधिक आरामदायक बनाएगी तथा उन्हें मानक व गुणवत्तायुक्त खान-पान का अनुभव करायेगी। रेल प्रशासन जल्द ही सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुये इस सुविधा को उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button