दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सैफ अली खान को चाकू मारने वाले संदिग्ध को दुर्ग RPF ने हिरासत में लिया, मुंबई पुलिस को किया जाएगा सुपुर्द

दुर्ग। दिनांक 18.01.2025 निरीक्षक रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग को समय 12:24 बजे मुंबई स्थित जुहू पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक पुलिस स्टेशन से सैफ अली खान को चाकू मारने के मामले में एक संदिग्ध आकाश कैलाश कन्नोजिया, उम्र 31 वर्ष के ट्रेन नंबर 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा करने के बारे में सूचना मिली एवं उनके द्वारा संदिग्ध की फोटो व टावर लोकेशन साझा की गई।

उस वक्त ट्रेन गोंदिया और राजनांदगांव स्टेशन के बीच थी। उक्त सूचना प्राप्त होते ही इंस्पेक्टर रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार रेल्वे सुरक्षा बल राजनांदगांव को सूचना दी गई तथा संदिग्ध का फोटो और मोबाइल फोन टावर लोकेशन भी भेजा गया।

मामले की गंभीरता को समझते हुए रेल्वे सुरक्षा बल द्वारा दुर्ग स्टेशन पर दो टीमों का गठन किया गया और ट्रेन में सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर रेल्वे सुरक्षा बल दुर्ग एस.के. सिन्हा, आरक्षक श्रीराम मीना और महिला आरक्षक निर्मला द्वारा जनरल डिब्बे नंबर 199317/सी मे यात्रा कर रहे उक्त संदिग्ध को पकड़ा गया।

संदिग्ध की तस्वीर मुंबई पुलिस को भेजी गई, संदिग्ध की पहचान की पुष्टि होने पर संदिग्ध को रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग लाया गया एवं वीडियो कॉल के माध्यम से मुंबई पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर संदिग्ध के पकड़े जाने की सूचना दी गई।

मुंबई पुलिस की टीम रात तक हवाई मार्ग से रायपुर पहुंचेगी। मुंबई पुलिस के पहुचने उपरांत रेल्वे सुरक्षा बल द्वारा संदिग्ध आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु मुंबई पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल संदिग्ध आरोपी को रेल्वे सुरक्षा बल दुर्ग की अभिरक्षा मे सुरक्षित रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button