छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कर्मचारियों के लिए लगाई चौपाल, कर्मचारियों के लिए लगेगा स्वास्थ्य शिविर

रायपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालयों में अब कर्मचारियों को निष्ठा एप के माध्यम से अटेंडेंस की अनिवार्यताः होगी। कर्मचारी मोबाइल के माध्यम से भी अपनी अटेंडेंस लगा सकेंगे। साथ ही कार्यालयों में भी एप के माध्यम से कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। अगले सप्ताह से निष्ठा एप से उपस्थिति अनिवार्य हो जाएगा। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रास सभाकक्ष में चौपाल लगाकर कलेक्ट्रेट अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनी।

कलेक्टर ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक भी किया। साथ ही अपराध से बचाव के भी टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा कि बैंक, इंश्योरेंस कंपनी से फोन आते है, उनके शुरूआती नंबर 160 से शुरू होते है। वहीं सर्विस प्रदाता कंपनी कंपनी के शुरूआती नंबर 140 होते है। इसके अलावा धोखाधड़ी होने पर सचेत पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते है।

कलेक्टर ने कर्मचारियों को जागरूक करते हुए कहा कि ज्यादातर अभी लुभावने फोन काल्स मोबाइल पर आते है। ऐसे काॅल्स से थोड़ी दूरी बनाएं और किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं। ऐसे फोन काॅल्स आने पर संबंधित थाने में जानकारी दें।

इससे तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की जा सकती है। साथ ही सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां पर बीपी, शुगर समेत स्वास्थ्य संबंधी जांच की जायेगी।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button