दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुलिस की तत्परता से मोबाइल चोर चंद घण्टे में गिरफ्तार, मोबाइल हुआ बरामद

दुर्ग। प्रार्थी गोरेलाल निषाद पिता रमेश निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन रसमडा, शीतला पारा, चौकी अंजोरा जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में दिनांक 12 फरवरी 2021 को पुलिस चौकी अंजोरा जिला दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11 फरवरी 2021 की सुबह 6:00 बजे अपने मोबाइल विवो कंपनी ₹11000 को अपने रूम में चार्जिंग में लगा कर फ्रेश होने गया था, वापस आकर देखा कि मोबाइल वहां पर नहीं था किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 78/2021 धारा 454, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चौकी प्रभारी अंजोरा देवशरण सिंह के नेतृत्व में चौकी अंजोरा के पुलिस बल के साथ घटना स्थल ग्राम रसमडा रवाना होकर चोरी की घटना के संबंध में संदेहियो की धरपकड़ प्रारंभ की गई और मुखबिरी सूचना के आधार पर संदेही गजेंद्र ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने उपरोक्त मोबाइल की चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया। उक्त मोबाइल को बरामद कर जप्त किया गया व आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्य में चौकी प्रभारी देवशरण सिंह, प्रधान आरक्षक योधा देशमुख, आरक्षण शेख आजम, बेदराम बंदे की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button