छत्तीसगढ़फीचर्ड

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्यार के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…आरोपी द्वारा प्रार्थिया से शादी करने से इंकार कर दिया गया है, इस दौरान प्रार्थिया गर्भवती है…

 

जशपुर। 24.01.25 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक गांव की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका आरोपी टिकेश्वर यादव के साथ वर्ष 2018 से प्रेम संबंध था, उस दौरान प्रार्थिया नाबालिक थी व स्कूल में पढ़ाई करती थी, उस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देते हुए प्रार्थिया का दैहिक शोषण किया, प्रार्थिया द्वारा शादी करने के लिए बोलने पर आरोपी द्वारा बालिग होने पर शादी करने की बात कही गई।

इस संबंध में दोनो के परिजनों की सहमति थी। इसके लगभग दो वर्ष पश्चात आरोपी टिकेश्वर यादव, प्रार्थिया को मुंबई ले गया और बोला की हम दोनो कमाएंगे, व गांव वापस आकर घर बनाएंगे। मुंबई से वापस आने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया से शादी करने से इंकार कर दिया गया है, इस दौरान प्रार्थिया गर्भवती है।

रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपी रिकेश्वर यादव के विरुद्ध 363,366(क),376,376(2n) भा. द.वि व 4,6 पास्कोएक्ट. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी डिकेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर अपराध सबूत पाए जाने से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला संबंधी अपराध में जशपुर पुलिस संवेदनशीलता से कार्य कर रही है, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

थाना बगीचा में 363,366(क),376,376(2n) भा.द.वि व 4,6 पास्को एक्ट.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button